दिल्लीः जामा मस्जिद के नीचे देवी-देवताओं की मूर्तियों का दावा, हिंदू महासभा का PM मोदी को पत्र
(India)

ज्ञानवापी मामले में वाराणसी कोर्ट में वकीलों की हड़ताल की वजह से सुनवाई टल गई.बता दें कि ज्ञानवापी मामले में दो याचिकाओं पर सुनवाई होनी थी.... इनमें मस्जिद की कुछ दीवारें गिराकर वीडियो ग्राफी कराने और वजूखाने के आसपास एरिया को सील करने की मांग की गई थी.ज्ञानवापी मामले में कोर्ट कमिश्नर अजय मिश्रा को हटाया गया.अदालत ने रिपोर्ट दाखिल करने के लिए 2 दिन का समय दिया.दरअसल, पूरे यूपी में वकीलों की हड़ताल है.यूपी सरकार ने हालही में नोटिस जारी करके कहा था कि प्रदेश के वकीलों के अराजक व्यवहार के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी.वकीलों को अराजक कहने पर वाराणसी बार एसोसिएशन ने हड़ताल की घोषणा की है.वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद में शिवलिंग मिलने के हिंदू पक्ष के दावे के बाद हंगामा मचा हुआ है...... इसी बीच दिल्ली की जामा मस्जिद को लेकर हिंदू महासभा ने प्रधानमंत्री को एक पत्र लिखा है. इसमें दावा किया गया है कि जामा मस्जिद की सीढ़ियों के नीचे हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियां मौजूद हैं.... हिंदू महासभा के अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर जामा मस्जिद का सर्वेक्षण करने का अनुरोध किया है.... उन्होंने कहा कि सीढ़ियों के नीचे हिंदू देवताओं की मूर्तियां हैं.... इसलिए जरूरी है कि खुदाई करके इन मूर्तियों को निकाला जाए

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।