JP नड्डा का कांग्रेस पर हमला, कहा- 'भाई-बहन की पार्टी बनकर रह गई'
(India) भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने रामभाऊ म्हालगी प्रबोधिनी की ओर से आयोजित सेमिनार को संबोधित किया. इस संबोधन के दौरान बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस सहित विपक्षी क्षेत्रीय दलों की जमकर खिंचाई की. अपने संबोधन के दौरान जेपी नड्डा ने कहा, अब सियासी दलों में वंशवाद ही दिखाई दे रहा है केवल भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जहां परिवारवाद नहीं है बाकि आप किसी भी राजनीतिक पार्टी की बात कर लीजिए वो सिर्फ एक परिवार के सदस्यों की पार्टी बनकर रह गई है. जेपी नड्डा ने कहा, क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टियों में तो ये और तेजी से बढ़ा है.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।