दिल्ली यूनिवर्सिटी के एक समारोह में गुरुवार को गृह मंत्री अमित शाह ने शिरकत की
(India) दिल्ली यूनिवर्सिटी के एक समारोह में गुरुवार को गृह मंत्री अमित शाह और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शिरकत की. गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, इस देश में 2014 से लगातार परिवर्तन हुआ है. इसकी वाहक दिल्ली विश्वविद्यालय बने. चंद्र शेखर आजाद भी इसी विश्वविद्यालय में रहे. मैं मानता हूं यह यूनिवर्सिटी आने वाले वर्षों तक अपनी पहचान बनाएं रखें.

अमित शाह ने कहा, कुछ लोगों ने स्वराज को 'राज' तक सीमित कर दिया जबकि ध्यान 'स्व' पर देना चाहिए था. स्वराज को सम्पूर्ण अर्थ ही नव भारत का विचार है. भारत कोई संधि या युद्व से बना देश नहीं है बल्कि यह एक भू-संस्कृतिक देश है. अमित शाह ने कहा, आइडिया ऑफ इंडिया वसुधैव कुटुंबकम, वैष्णव जन के भजन में है.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।