सिविल जज के हाथों से ज्ञानवापी मामला ट्रांसफर, अब जिला जज करेंगे सुनवाई
(India) सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को ज्ञानवापी मामले पर सुनवाई हुई। देश की सबसे बड़ी अदालत ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए इसे ट्रांसफर कर द‍िया है। केस को सिविल जज सीनियर डिवीजन वाराणसी के बजाय अब जिला जज वाराणसी सुनेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने भरोसा दिलाया कि सभी पक्षों के हित सुरक्षित रखे जाएंगे। मामले में मुस्लिम पक्ष ने दावा किया कि स्‍थानीय अदालत के आदेश का गलत इस्‍तेमाल हो रहा है। कोर्ट ने कमिश्‍नर की रिपोर्ट को यह कहते हुए देखने से मना कर दिया कि इसे जिला जज देखने में सक्षम हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।