PM मोदी क्वॉड 2022 में हिस्सा लेने जापान पहुंचे
(India) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार रात QUAD समिट में हिस्सा लेने के लिए जापान रवाना हुए। वे सोमवार सुबह टोक्यो पहुंचे। यहां भारतीय मूल के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया और मोदी-मोदी के नारे लगाए। प्रधानमंत्री मोदी यहां मंगलवार शाम तक रुकेंगे।

अपनी 40 घंटे की जापान यात्रा के दौरान पीएम अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा और ऑस्ट्रेलिया के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज से मुलाकात करेंगे। वे जापान के 35 बिजनेस लीडर्स और CEOs से भी मुलाकात करेंगे। इस दौरान वह 23 बैठकों में हिस्सा लेंगे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।