प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए पहुंचे भारतीय मूल के लोग
(India) टोक्यो: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए पहुंचे भारतीय मूल के लोगों ने कहा, "हम जापान में पीएम का स्वागत करते हुए बेहद खुश हैं। उनकी ऊर्जा संक्ररात्मक है। उन्होंने हमें हर जगह गौरवान्वित किया है।" टोक्यो में प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए आए बच्चों ने कहा, "प्रधानमंत्री ने हमसे बात की और आशीर्वाद दिया, मैंने उनका ऑटोग्राफ मांगा और प्रधानमंत्री ने हमारी पेंटिंग्स देखी" जापान में भारतीय प्रवासियों ने प्रधानमंत्री का नारेबाजी और गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। प्रधानमंत्री आज 23 मई से शुरू हो रहे अपने 2 दिवसीय दौरे के हिस्से के रूप में क्वाड लीडर्स समिट में भाग लेंगे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।