नेतृत्व परिवर्तन की उठती मांग के बीच कांग्रेस ने पॉलिटिकल अफेयर ग्रुप और टास्क फोर्स 2024 का गठन कर दिया है..... पॉलिटिकल अफेयर ग्रुप में राहुल गांधी को सदस्य बनाया गया है..... जबकि टास्क फोर्स 2024 में प्रियंका गांधी को सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है.... वहीं, भारत जोड़ो यात्रा में दिग्विजय सिंह और सचिन पायलट को जगह दी गई है.... दरअसल, कांग्रेस ने हाल ही में उदयपुर में तीन दिन का चिंतन शिविर बुलाया था..... इस दौरान सोनिया गांधी ने कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव की बात कही थी.... इतना ही नहीं उन्होंने पॉलिटिकल अफेयर ग्रुप और टास्क फोर्स के गठन का भी ऐलान किया था.... सोनिया गांधी ने तत्काल प्रभाव से पॉलिटिकल अफेयर ग्रुप, टास्क फोर्स और सेंट्रल प्लानिंग ग्रुप फॉर भारत जोड़ो यात्रा के गठन का ऐलान किया है.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।