वायरल हो रही वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक बिल्ली टेबल पर कैटवॉक करती हुई नजर आ रही है। बिल्ली देखने में बेहद क्यूट लग रही है और उसके चलने का स्टाइल किसी टॉप मॉडल से कम नहीं है।वीडियो में आप देख सकते हैं कि बिल्ली के पीछे एक बड़ी स्क्रीन भी लगी हुई है जिसपर एक मॉडल भी कैटवॉक करती हुई नजर आ रही है। लेकिन क्यूट कैट के आगे उसकी वॉक भी कम लग रही है। इस वीडियो को काफी लोगों ने शेयर भी किया है।
वीडियो को इंस्टाग्राम पर catsdad2020 पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को काफी संख्या में लोग देख चुके हैं। करीब साढ़े तीन लाख लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है। कई लोग वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं। अगर आप भी इस वीडियो को देखना चाहते हैं तो नीचे दिए इंस्टाग्राम लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैं। वीडियो में क्यूट बिल्ली को देखकर आप उसकी अदा पर फिदा हो जाएंगे।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।