सीएम अशोक गहलोत के सलाहकार संयम लोढ़ा बोले- कुमार विश्वास और कन्हैया कुमार को राजस्थान से राज्यसभा भेजे कांग्रेस
(India) राजस्थान की सिरोही विधानसभा सीट से विधायक और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के राजनीतिक सलाहकार संयम लोढ़ा ने 10 जून को राजस्थान की 4 राज्यसभा सीटों पर प्रस्तावित चुनाव में प्रियंका गांधी के साथ ही आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता कुमार विश्वास और पूर्व लेफ्ट नेता कन्हैया कुमार को राजस्थान से राज्यसभा में भेजने की पैरवी की है।

संयम लोढ़ा के इस ट्वीट ने राजस्थान के राज्यसभा चुनाव को और भी दिलचस्प बना दिया है। गौरतलब है कि अब तक प्रियंका गांधी के साथ ही कांग्रेस के कई पुराने और नए चेहरों का नाम राज्यसभा चुनाव के लिए चर्चाओं में था। गुलाम नबी आजाद, अजय माकन, आनंद शर्मा के साथ ही राजस्थान से भंवर जितेंद्र सिंह का नाम राज्यसभा के लिए सुर्खियों में है।

दूसरी ओर आदिवासी बहुल क्षेत्र उदयपुर में आयोजित कांग्रेस के चिंतन शिविर के बाद राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस द्वारा आदिवासी कार्ड खेलने की अटकलें भी लगाई जा रही है। लेकिन निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा ने इन तमाम अटकलों को एक नई हवा दे दी है। संयम लोढ़ा ने कहा, 'शासकीय नीतियों को जन अपेक्षाओं के अनुरूप बनाने हेतु केंद्र की सत्ता को बाध्य करने हेतु राज्यसभा के आगामी चुनाव में प्रियंका गांधी कुमार विश्वास और कन्हैया कुमार को राज्यसभा में अवसर दिए जाने पर विचार किया जाना चाहिए।'

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।