देवा गुर्जर हत्याकांड: CBI जांच की मांग को लेकर गुर्जर समाज का प्रदर्शन, परिजन बोले- विधायक राजेंद्र बिधूड़ी के इशारे पर हुई हत्या
(India) राजस्थान में डाॅन देवा गुर्जर हत्याकांड मामले में सीबीआई जांच की मांग को लेकर परिजनों और गुर्जर समाज के लोगों ने आज जिला कलेक्ट्री पर प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया। देवा गुर्जर के परिजनों ने सीबीआई जांच की मांग की है। प्रदर्शन को भाजपा विधायक संदीप शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी अपना समर्थन दिया है। इसके पहले गुर्जर समाज के लोग स्टेडियम में एकत्रित हुए। जहां से रैली के रूप में जिला कलेक्ट्री पहुंचे। जिसके बाद देवा के परिजनों ने एडीएम का ज्ञापन सौंपकर सीबीआई जांच की मांग की है। देवा की पत्नी इन्द्रा ने देवा की हत्या के लिए पूरी तरह से बेंगू विधायक राजेन्द्र बिधूड़ी को जिम्मदार ठहराया है। पत्नी ने कहा कि विधायक के इशारे पर ही देवा की हत्या की गई है। देवा ने अपनी मेहनत से नाम और शोहरत कमाई थी। वह कई लोगों को खटकने लग गई थी। इसलिए बिधूड़ी ने देवा की हत्या करवा दी।

मृतक देवा गुर्जर के परिजनों का कहना है कि पुलिस और जिला प्रशासन ने जल्द ही मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया था। लेकिन अभी तक मुआवजा राशि नहीं मिली है। प्रशासनिक अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नही है। घर की आर्थिक स्थिति पूरी तरह से बिगड़ गई है। घर में कमाने वाला भी कोई नहीं है। ऐसे में देवा की दोनों पत्नियां और उनके बच्चों का लालन पोषण नहीं हो पा रहा है। देवा की कमाई का कुछ पता नहीं लग रहा है। परिजनों का आरोप है कि हत्याकांड में जिन लोगों के नाम बताए थे। पुलिस ने उनके नाम हटा दिए। देवा गुर्जर की बहन काली बाई का कहना है कि देवा की हत्या के कुछ दिनों बाद से ही घर के आस-पास नकाबपोश बाइक पर नजर आते हैं। काली बाई का कहना है कि घर पर छोटे-छोटे बच्चे हैं। अब तो हरपल डर लगा रहता है कि कहीं कोई अनहोनी नहीं हो जाए। घर के बाहर कोई गार्ड भी तैनात नहीं है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।