करण जौहर को बर्थडे विश करते हुए कियारा आडवाणी और वरुण धवन ने छुए पैर, देखिए डायरेक्टर ने फिर क्या किया
(India) बॉलीवुड के पॉपुलर फिल्ममेकर करण जौहर का आज यानी कि 25 मई को बर्थडे है। करण आज 50 साल के हो गए हैं और उनके बर्थडे पर कई सेलेब्स ने उन्हें बधाई दी है। सभी सोशल मीडिया पर उनके लिए स्पेशल पोस्ट शेयर कर रहे हैं। कियारा आडवाणी और वरुण धवन ने भी करण के लिए स्पेशल वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो इनकी अपकमिंग फिल्म जुग जुग जियो की शूटिंग के दौरान का है। वरुण और कियारा शाइनली कपड़े पहने हुए हैं और दोनों सबके साथ मिलकर हैप्पी बर्थडे गाना गाते हैं। दोनों का गाना सुनकर करण उनसे पास आते हैं और फिर दोनों सीधे उनके पास जाकर उनके पैर छूते हैं और फिर उन्हें गले लगाते हैं। करण इस दौरान शर्माते भी दिखाई देते हैं।

इसके बाद वरुण, करण की तारीफ करते हैं और उन्हें लीजेंड कहते हैं फिर करण भी मजाक में वरुण के पैर छूते हैं। कियारा ने वीडियो शेयर कर लिखा, मेरे और सबके फेवरेट करण जौहर को हैप्पी बर्थडे। हम आपको बहुत प्यार करते हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।