कई बड़े किसानों और कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि बांस की खेती अन्य फसलों से काफी सुरक्षित भी है। साथ ही इससे काफी अच्छी कमाई भी की जा सकती है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि किसी भी मौसम में खराब नहीं होती है। बांस की फसल को एक बार लगाकर कई साल तक इससे उपज लिया जा सकता है। बांस की खेती में खर्च कम तो है ही, साथ ही मेहनत कम ही लगती है लेकिन कमाई के मामले में शानदार है।
तीन साल में बांस के एक पौधे की लागत करीब 240 रुपया आती है। एक हेक्टेयर जमीन में बांस के 625 पौधे लगाए जा सकते हैं। किसी भी नर्सरी से बांस का पौधा खरीदा जा सकता है। कई किसान अपने खेत के चारों ओर बांस के पौधे लगाते हैं और दो-तीन साल उसमें मेहनत कर ठीक पैसा भी कमाते हैं। कुछ ही हेक्टेयर जमीन पर बांस की खेती से चार साल में लाखों की कमाई की जा सकती है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।