जानें राजस्थान बोर्ड 10वीं,12वीं के नतीजे कब हो सकते हैं जारी
(India) RBSE 10th 12th Result 2022 : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर ( RBSE or BSER ) इस महीने के आखिर में या अगले महीने के शुरू में नतीजे जारी कर सकता है। बोर्ड ने नतीजे जारी करने की तैयारी कर ली है। शिक्षकों ने पहले कॉपियों का मूल्यांकन कर लिया है और बस रिजल्ट तैयार हो गया है, बोर्ड जल्द एक प्रैस कांफ्रेस कर नतीजे जारी करने की तारीख की घोषणा कर देगा। इसके बाद नतीजे जारी कर दिए जाएंगे। हो सकता है बोर्ड पहले 12वीं साइंस और कॉमर्स के नतीजे जारी करें। इसके बाद आर्ट्स के नतीजे जारी किए जाएं।यह भी संभावना है कि 10वीं और 12वीं के नतीजे एक साथ जारी कर दिए जाएं। रिजल्ट जारी होने पर विद्यार्थी अपना परिणाम rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। इस साल राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षा के लिए करीब 20 लाख छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए थे।

आरबीएसई 12वीं की परीक्षा इस बार 24 मार्च से और 10वीं की परीक्षा 31 मार्च से शुरू हुईं थीं। पिछले साल राजस्थान बोर्ड 10वीं का परिणाम जुलाई माह के अंतिम सप्ताह में जारी किया गया था। कोरोना के कारण रिजल्ट की घोषणा में काफी देरी हुई थी। आरबीएसई 10वीं परीक्षा में कुल 80.63 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। वहीं पिछले साल के आरबीएसई 12वीं रिजल्ट की बात करें तो 12वीं साइंस का परिणाम 91.96 प्रतिशत रहा था। वहीं राजस्थान बोर्ड 12वीं कॉमर्स में 94.49 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। आर्ट्स में कुल 90.70 फीसदी बच्चे पास हुए थे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।