शेर ने उस शख्स के हाथ को अपने मुंह में दबा लिया और मजबूती के साथ भींच लिया। शेर की इस हरकत से इस बार शख्स भी सपकपा गया और अपने हाथ को छुड़ाने के लिए पूरी कोशिश करने लगा। हालांकि, उस समय तक शेर पूरी तरह गुस्से से भर चुका था। जिसके बाद शेर ने उसका हाथ नहीं छोड़ा। बड़ी कोशिश और मुश्किलों के बाद शेर ने शख्स का हाथ छोड़ दिया। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और उसके हाथों की उंगली बुरी तरह घायल हो गई।
इस घटना की एक वीडियो पर ट्विटर पर जमकर वायरल हो रही है। ट्विटर यूजर्स इसी शख्स की गलती भी बता रहे हैं और कह रहे हैं कि बिना बात की होशियारी इंसान पर ही भारी पड़ जाती है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शेर ने उस शख्स की क्या हालत कर दी। उस शख्स के पीछे खड़े लोग वीडियो बनाते रहे और वो शख्स अपने हाथ को छुड़ाने की कोशिश करता रहा। ट्विटर पर वायरल हो रही इस वीडियो को आप भी देखना चाहते हैं तो नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।