अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा रूमर्ड बॉयफ्रेंड Siddhant Chaturvedi के साथ दिखीं, तेज हुई अफेयर की चर्चा
(India) अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा पिछले कुछ समय से एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ रिलेशनशिप की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। काफी समय से ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन सच क्या है ये किसी को नहीं पता क्योंकि दोनों ही इस बारे में कभी कमेंट नहीं करते हैं। अब हाल ही में दोनों साथ में करण जौहर की पार्टी में पहुचे। दरअसल, बुधवार शाम को करण जौहर ने अपने 50वें बर्थडे की पार्टी रखी जिसमें इंडस्ट्री के कई सेलेब्स शामिल हुए थे। सिद्धांत चतुर्वेदी भी यहां नव्या के साथ पहुंचे। सिद्धांत ने जहां ब्लैक सूट पहना था वहीं नव्या व्हाइट कलर के ब्लेजर पहने नजर आईं। वैसे दोनों के साथ-साथ अनन्या पांडे भी थीं।

फोटोज साथ में नहीं की क्लिक

हालांकि सिद्धांत और नव्या ने साथ में फोटोज क्लिक नहीं की। पहले सिद्धांत आगे आए और नव्या, अनन्या के साथ पीछे खड़ी रहीं। इसके बाद सिद्धांत पार्टी में गए और फिर पीछे-पीछे नव्या और अनन्या गईं। दोनों की साथ में एंट्री ने एक बार फिर दोनों के रिलेशनशिप की खबरों को और हवा दे दी है।

बता दें कि हाल ही में नव्या और सिद्धांत के सोशल मीडिया पोस्ट काफी वायरल हुए क्योंकि दोनों ने सोशल मीडिया पर अपने ऋषिकेश ट्रिप की फोटोज शेयर की। हालांकि दोनों की सिंगल फोटोज थी, लेकिन एक ही वेन्यू से दोनों की फोटोज देखकर फैंस ने पता कर लिया कि दोनों साथ है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।