प्रमुख कास्ट: जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय, सानविका और दुर्गेश कुमार
निर्देशक: दीपक कुमार मिश्रा
ओटीटी: अमेजन प्राइम वीडियोक्या है कहानी: पंचायत 2 की कहानी वहीं से शुरू होती है, जहां पर पहले सीजन की कहानी में ब्रेक लगा था। पंचायत सचिव अभिषेक त्रिपाठी (जितेंद्र कुमार) पंचायत के ऑफिस रहकर अपने एग्जाम की तैयारी में जुटे हैं। इसके बाद सीरीज गांव की हर दिन वाली छोटी- मोटी समस्याएं और दिनचर्या के साथ ही आगे बढ़ती जाती है। जहां अभिषेक के साथ गांव प्रधान मंजू देवी (नीना गुप्ता) और उनके पति बृजभूषण दुबे (रघुबीर यादव), पंचायत सचिव सहायक विकास (चंदन रॉय) और उप-प्रधान प्रहलाद पांडे (फैसल मलिक) मौजूद नजर आते हैं। कहानी में अभिषेक त्रिपाठी की मंजू देवी और बृजभूषण दुबे की बेटी रिंकी (सानविका) संग बेहद क्यूट सी कथित लव स्टोरी आपके होठों पर एक हल्की सी मुस्कान भी छोड़ जाती है।
क्या कुछ है खास: पंचायत की सफलता के बाद पंचायत 2 को लेकर दर्शक काफी एक्साइटिड थे और शायद यही वजह है कि सीरीज को तय वक्त से करीब 36 घंटे पहले ही रिलीज कर दिया गया था। इस सीरीज में 30-40 मिनट के कुल 8 एपिसोड्स हैं, और हर एक एपिसोड की अपनी खासियत है। किसी एपिसोड में दिखता है कि कैसे रिश्ते काम के बीच में आते हैं तो किसी में दिखता है कि कैसे कुछ लोग सिर्फ समस्याओं को ही लेकर आगे बढ़ते हैं।सीरीज एक ओर जहां विधायक के रोल के साथ ही सरकारी काम काज पर तंज कसती है तो दूसरी ओर शादी के दौरान लड़का पसंद नहीं आने के बाद भी लड़के द्वारा लड़की को बार- बार परेशान करने की छोटी मगर मोटी समस्या भी जाहिर करती है। पंचायत 2 में ऐसे कई छोटे छोटे मुद्दे और डायलॉग्स हैं, जो आपके दिमाग की बत्ती जलाते हैं और अगली बार वैसे कुछ करने या होता देख आप भी अलग तरह से सोचने को मजबूर करेंगे।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।