रिपोर्ट्स के अनुसार, मामला साउथ सुडान के रूंबेक ईस्ट काउंटी का है। हाल ही में भेड़ ने महिला पर अटैक कर दिया। महिला ने बचने की कोशिश की लेकिन भेड़ लगातार उसे अपने सिर से टक्कर मारकर गिराती रही। भेड़ के हमले से महिला बुरी तरह घायल हो गई और उसकी कई हड्डियों में फ्रैक्चर आ गया। बाद में महिला की मौत हो गई। महिला का नाम एड्यू चैपिंग बताया जा रहा है जिसकी उम्र चालिस साल थी। महिला की मौत के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने भेड़ को अरेस्ट कर कोर्ट के सामने पेश किया। जहां कोर्ट ने भेड़ को सजा सुनाई। अब भेड़ को तीन साल मिलिट्री कैंप में बंद रहना होगा।
वहीं कोर्ट ने भेड़ मालिक को हत्या के मामले में दोषी नहीं माना लेकिन उसे भी सजा दी गई। कोर्ट ने उसे जु्र्माना लगाते हुए कहा कि वह मृतक के परिवार को पांच गाय दे। कोर्ट के इस आदेश को साउथ सुडान में ब्लड कंपनसेशन भी कहा जाता है। वहीं दूसरी ओर भेड़ जब अपनी सजा काटकर आएगी तो उसे भी मृतक परिवार को दे दिया जाएगा। क्योंकि वहां के कानून के अनुसार, अगर कोई जानवर किसी की हत्या कर देता है तो उसे हर्जाने के तौर पर पीड़ित परिवार को ही दे दिया जाता है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।