Drone Mahotsav 2022:आज भारत स्टार्टअप पावर के तौर पर ड्रोन टेक्नोलॉजी में तेजी से आगे बढ़ रहा है
(India) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के प्रगति मैदान में देश के सबसे बड़े ड्रोन महोत्सव का उद्घाटन किया. पीएम मोदी ने यहां ड्रोन एग्जिबिशन को देखा और इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रहे लोगों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने यहां मौजूद तमाम लोगों को संबोधित भी किया. जिसमें उन्होंने कहा कि, मैं इस काम से जुड़े सभी लोगों को शुभकामनाएं देता हूं. इस टेक्नोलॉजी को लेकर जो उत्साह देखने को मिल रहा है वो काफी अद्भुत है. पीएम ने कहा कि, पहले टेक्नोलॉजी का डर दिखाया जाता था, लेकिन हमने इसे लोगों तक पहुंचाने का काम किया.

टेक्नोलॉजी में तेजी से आगे बढ़ रहा भारत - पीएम
पीएम मोदी ने ड्रोन महोत्सव को संबोधित करते हुए कहा कि, आज भारत स्टार्टअप पावर के तौर पर ड्रोन टेक्नोलॉजी में तेजी से आगे बढ़ रहा है.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।