क्षत्रिय महासभा के महामंत्री तनवीर सिंह कृष्णावत ने यह चेतावनी दी है। इससे पूर्व उदयपुर डिविजन की बैठक में छह जिलों से आए पदाधिकारियों ने भी इस बात पर सहमति व्यक्त की है कि कटारिया को किसी भी कार्यक्रम में नहीं बुलाया जाए। प्रताप जयंती के मौके पर इस बार संभागीय स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिसको लेकर बैठक रखी गई थी। कृष्णावत ने बताया कि पिछले एक साल से हम कटारिया का विरोध कर रहे हैं। कटारिया ने जिस तरह से महाराणा प्रताप को लेकर अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया था, ऐसे लोगों को कार्यक्रम में बुलाया जाना अशोभानीय होगा। कटारिया ने दिखावा मात्र के लिए माफी मांगी थी।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।