दरअसल, यह घटना इंग्लैंड के एक शहर की है। डेली स्टार की एक रिपोर्ट के मुताबिक महिला ने पुलिस में शिकायत करते हुए कहा कि वह अपने पड़ोसी की हरकतों से बेहद डरी हुई है। महिला ने बताया कि उसका पड़ोसी उसे धमकी भरे लेटर भेजता था और उससे न्यूड फोटो की डिमांड करता था। इतना ही नहीं लेटर में ही वह अपना मोबाइल नंबर भी लिख देता है।
रिपोर्ट के मुताबिक महिला की ओर से शिकायत किए जाने के बाद पुलिस ने महिला के पड़ोसी आरोपी गैरी ब्रैडवुड को अरेस्ट कर लिया है। इसके बाद कोर्ट में गैरी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। पीड़ित महिला के मुताबिक एक शख्स उसके घर के बाहर लगे लेटर बॉक्स में धमकी भरे पत्र रख जाता था। पत्र में लिखा होता था कि अपनी न्यूड फोटो ईमेल के जरिए भेजो नहीं तुम्हारा घर जला दूंगा।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।