RCB के खिलाफ धमाकेदार शतक जड़ राजस्थान को फाइनल में पहुंचाया
(India) गुजरात टाइटंस के खिलाफ क्वालिफायर वन गंवा चुकी राजस्थान रॉयल्स के सामने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम थी। क्वालिफायर 2 जीतने वाली टीम फाइनल में जगह बनाती। इस महत्वपूर्ण मुकाबले में ऑरेन्ज कैप होल्डर बटलर ने रंग जमा दिया। RCB के 158 के टारगेट के सामने बटलर ने 60 गेंद पर नाबाद 106 रन बनाए। 176 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए बटलर ने अपनी पारी में 10 चौके और 6 छक्के लगाए। इस एक पारी ने बेंगलुरु की पहली IPL ट्रॉफी की उम्मीदों को चकनाचूर कर दिया। इस इनिंग के बाद बटलर के IPL 2022 में 4 शतक के साथ 824 रन हो गए हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।