कर्नाटक में हिजाब पर फिर विवाद,मैंगलोर यूनिवर्सिटी में हिजाब पहनकर आईं स्टूडेंट्स,क्लास रुम में एंट्री करने से रोका
(India)

कर्नाटक की मैंगलोर यूनिवर्सिटी में हिजाब विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. लिहाजा आज 12 स्टूडेंट हिजाब पहनकर कैंपस में दाखिल हुईं. इन छात्राओं को क्लास में एंट्री करने से रोक दिया गया. मामला बढ़ने पर कॉलेज की प्रिंसिपल ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन छात्राएं अपनी बात पर अड़ी रहीं....शनिवार को मैंगलोर यूनिवर्सिटी कॉलेज में 12 छात्राएं हिजाब पहनकर आई थीं. जब इस बात की जानकारी कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. अनसूया राय को हुई तो उन्होंने छात्राओं से कहा कि वह हिजाब हटाकर क्लास रूम में प्रवेश कर सकती हैं. लेकिन छात्राओं का कहना था कि वह हिजाब नहीं हटाएंगी...लिहाजा छात्राओं को क्लासरूम में प्रवेश नहीं दिया गया. इसके बाद जब वह लाइब्रेरी में पहुंची तो वहां भी उन्हें एंट्री करने से रोक दिया गया. जब छात्राओं को प्रवेश देने से इनकार कर दिया गय़ा तो वह अपने घर लौट गईं

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।