(India)
राजस्थान में हुए नगरीय उपचुनाव में हनुमानगढ़ और धौलपुर में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। जबकि भीलवाड़ा में बीजेपी ने जीत दर्ज की है। उपचुनाव के लिए सोमवार को परिणाम जारी दिए। 29 मई को मतदान हुआ था। हनुमानगढ़ जिले की चारों सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवारों ने जीत का परचम लहराया है। नगर परिषद की तीन वार्डों में हुए उप चुनाव में सभी सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। वार्ड 10, 22 और 60 में कांग्रेस ने एकतरफा जीत दर्ज की है। पीलीबंगा नगरपालिका में एक वार्ड में हुए उप चुनाव में भी कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। भीलवाड़ा नगर परिषद के वार्ड नंबर 42 के उप चुनाव में बीजेपी जीत का परचम लहराया है। इसी प्रकार धौलपुर जिले की राजाखेड़ा नगरपालिका वार्ड नंबन 7 और 9 में हुए उप चुनाव में दोनों वार्डों से कांग्रेस के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। उल्लेखनीय है कि राज्य निर्वाचन आयोग ने 10 जिलों में 4 नगर परिषद और 10 नगरपालिकाओं में कुल 17 सदस्यों के रिक्त पदों पर उपचुनाव कार्यक्रम घोषित किया था। उपचुनाव के लिए 29 मई को मतदान हुआ था।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।