राजस्थान की चार राज्यसभा सीटों पर पांच उम्मीदवार आने से सियासी समीकरण पूरी तरह से बदल गए है। कांग्रेस के तीसरे उम्मीदवार की जीत के लिए राह मुश्किल हो गई है। मौजूदा सियासी गणित कांग्रेस के पक्ष में है लेकिन बीजेपी समर्थित सुभाष चंद्रा ने कांग्रेस के लिए मुश्किलें पैदा कर दी है। बीजेपी की चुनौती से निपटने के लिए कांग्रेस ने रणनीति बदली है। माना जा रहा कि कांग्रेस जयपुर के एक होटल में विधायकों को प्रशिक्षण के नाम पर बाड़ेबंदी की तैयारी कर ली है। कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए रणदीप सुरजेवाला, मुकुल वासनिक और प्रमोद तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। तीनों ही उम्मीदवार बाहरी है। कांग्रेस विधायक बाहरी उम्मीदवारों को विरोध कर रहे हैं। डॉक्टर सुभाष चंद्रा ने विधानसभा पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। इस दौरान वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया, गुलाबचंद कटारिया और राजेंद्र राठौड़ समेत तमाम वरिष्ठ नेता और विधायक मौजूद रहे.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।