गौरतलब है कि पूनम पांडे अपने पति सैम के साथ साल 2020 में कानकोना घूमने पहुंची थी। जहां पूनम पांडे पर आरोप है कि उन्होंने सार्वजनिक जगह पर गलत तरीके से वीडियो शूट कराई। साथ ही डांस भी किया जिस वजह से कुछ लोगों को परेशानी हुई। इतना ही नहीं, पूनम पांडे ने उस वीडियो को इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया जो बाद में वायरल हो गई। नाराज स्थानीय लोगों ने पूनम के खिलाफ पुलिस से शिकायत की। जिसके बाद पूनम के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
आपको बता दें कि हाल ही में कंगना रनौत के शो लॉकअप में नजर आईं पूनम पांडे अपना एक प्राइवेट ऐप चलाती हैं जिसमें वे अपनी न्यूज वीडियो और फोटो शेयर करती हैं। इस ऐप को सब्सक्राइब करना होता है जिसके लिए अलग-अलग हिसाब से चार्ज भी लिए जाते हैं। इसी के लिए पूनम पांडे वीडियो शूट कर रही थीं। पूनम पांडे पहले से ही टॉपलेस होने की वजह से विवादों में घिरी रही हैं। पूनम पांडे ने नशा फिल्म से बॉलीवुड से डेब्यू भी किया था।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।