पुलिस ने अननैचुरल डेथ का केस दर्ज किया है। कॉन्सर्ट की सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जाएगी। सिंगर का पोस्टमॉर्टम उनके परिवार की सहमति के बाद कि या जाएगा। पुलिस के अनुसार, पोस्टमॉर्टम की व्यवस्था कोलकाता के SSKM अस्पताल में की जा रही है। वे यहां कॉन्सर्ट के लिए आए थे, जहां परफॉर्मेंस के बाद उनकी होटल में तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल पहुंचने से पहले ही सिंगर ने दम तोड़ दिया।
केके का कॉन्टर्स कोलकाता के नाजरुल मंच पर हुआ। जहां उन्होंने अपने कई पॉपुलर गाने गाए, लेकिन 'हम रहें या ना रहें कल, कल याद आएंगे ये पल' आखिरी परफॉर्मेंस रही। केके की इस परफॉर्मेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसे देख फैंस भावुक हो रहे हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।