राज्यसभा चुनाव: राजस्थान में बीजेपी प्रशिक्षण शिविर के नाम पर करेगी बाड़ेबंदी, विधायकों को एकत्रित करने की बताई ये वजह
(India) राजस्थान राज्यसभा चुनाव में भाजपा ने प्रशिक्षण शिविर के नाम पर अपने विधायकों की बाड़ेबंदी करने की तैयारी कर ली है। बीजेपी का प्रशिक्षण शिविर 7 जून से शुरू होगा। बताया जा रहा है कि राजस्थान से बाहर प्रशिक्षण शिविर होगा। कांग्रेस के आज से जयपुर में शुरू हुए चिंतन शिविर की तर्ज पर बीजेपी भी अपने विधायकों के लिए प्रशिक्षण शिविर शुरू करेगी। जिसे बाड़ेबंदी के तौर पर देखा जा रहा है। उल्लेखनीय है कि राजस्थान में 4 सीटों के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। कांग्रेस ने रणदीप सुरजेवाला, मुकुल वासनिक और प्रमोद तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। जबकि बीजेपी ने घनश्याम तिवाड़ी को उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी ने दूसरे प्रत्याशी के तौर पर निर्दलीय सुभाष चंद्रा समर्थन देने का ऐलान किया है।

7 जून को प्रस्तावित इस प्रशिक्षण शिविर में पार्टी की कोशिश अपने 71 विधायकों के अलावा आरएलपी के 3 और 2 बीटीपी के विधायकों को भी साथ लेने की रहेगी। हालांकि, आरएलपी और बीटीपी ने पत्ते नहीं खोले है। आरएलपी का समर्थन मिल सकता है। लेकिन बीटीपी से समर्थन पर संशय बना हुआ है। भाजपा की ओर से अपने उम्मीदवार घनश्याम तिवाड़ी को 41 वोट की प्रायरिटी देने के बाद शेष बचे 30 वोट की प्राथमिकता को इन दूसरे दल के विधायकों के साथ मिलकार निर्दलीय उम्मीदवार सुभाष चंद्रा को देने की रहेगी। भाजपा की कोशिश रहेगी कि इन बीटीपी और आरएलपी के 5 सदस्यों के लिए अलावा 13 निर्दलीय और 2 सीपीआई के विधायकों के वोट को भी कैसे-तैसे करके अपने पाले में लाकर सुभाष चंद्रा को जीता सके

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।