डेंगू-मलेरिया के मच्छरों को रखेंगे दूर ये असरदार एसेंशियल ऑयल, ऐसे करें इस्तेमाल
(India) Essential Oils To Keep Dengue-Malaria Mosquitoes At Bay: अगर आप भी डेंगू, मलेरिया के मच्छरों से बचने के लिए गर्मियों में भी पूरे बाजू के कपड़े पहनते हैं या फिर मच्छरों के डर की वजह से शाम को पार्क जाने से भी कतराते हैं तो टेंशन छोड़ इन एसेंशियल ऑयल की मदद से बीमारी फैलाने वाले इन मच्छरों को दूर भगाएं। ये एसेंशियल ऑयल न सिर्फ आपकी रातों की नींद खराब होने से बचाएंगे बल्कि मच्छरों के काटने से होने वाले दानों से भी दूर रखेंगे। आइए जानते हैं कैसे आप कुछ प्राकृतिक तरीकों का इस्तेमाल करके इन मच्छरों से छुटकारा पा सकते हैं।

लेमनग्रास ऑयल-
मच्छर भगाने के लिए लेमनग्रास ऑयल का इस्तेमाल लंबे समय से किया जाता रहा है। इसका इस्तेमाल करने पर कुछ घंटों तक मच्छर आपसे दूर रहते हैं।

तुलसी का तेल-
आपने तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल कई तरह के रोगों को दूर करने के लिए किया होगा। लेकिन क्या आप जानते आप इस औषधि का इस्तेमाल करके मच्छरों को भी भगा सकते हैं। तुलसी का तेल मच्छरों को भगाने के लिए बेहद प्रभावी उपाय है। इसमें कीट-प्रतिरोधक क्षमता होती है जिसके इस्तेमाल के बाद मच्छर आपसे दूर रहते हैं।

पिपरमिंट का तेल-
पिपरमिंट ऑयल की गंध मच्छरों को आपसे दूर रखने में मदद करती है। इसका इस्तेमाल दर्द से राहत पाने के लिए भी किया जा सकता है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।