(India)
अगस्त 2021 में भारत की तीसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन-आइडिया बंद होने की कगार पर थी। Vi पर स्पेक्ट्रम फीस का 96,300 करोड़, AGR का करीब 61,000 करोड़ और बैंकों का करीब 21,000 करोड़ रुपए कर्ज बकाया था। कंपनी के पास इससे निकलने का कोई रास्ता नहीं दिख रहा था। अमेजन की Vi के साथ जल्द ही 20 हजार करोड़ रुपए की इन्वेस्टमेंट डील हो सकती है। इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक Vi को 10 हजार करोड़ कंपनी की हिस्सेदारी बेचकर और 10 हजार करोड़ रुपए कर्ज के तौर पर मिलेंगे। 23 मई 2022 को Vi के मैनेजिंग डायरेक्टर रविंदर टक्कर ने भी कहा था कि कंपनी 20 हजार करोड़ की डील के बहुत नजदीक है। टक्कर के मुताबिक ये निवेश कंपनी का भाग्य बदलकर उसे कॉम्पिटिशन में बनाए रख सकता है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।