कश्मीर में आतंकवादियों ने एक और टारगेट किलिंग को अंजाम दे दिया है। राजस्थान के रहने वाले बैंक मैनेजर को गुरुवार को कुलगाम में बैंक में घुसकर गोली मार दी। 3 दिन पहले कुलगाम में ही एक टीचर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इलाकाई देहाती बैंक के अधिकारियों ने कहा कि मोहनपोरा ब्रांच में विजय कुमार को आतंकवादियों ने गोली मारी। नाजुक हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। आतंकवादियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। कश्मीर पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी. पुलिस का कहना है कि इस हमले में शामिल आतंकियों को जल्द पहचान की जाएगी और उन्हें इसकी सजा दी जाएगी.हनुमानगढ़़ से हैं जहां कश्मीर में आतंकियों ने टारगेट किलिंग को अंजाम देते हुए राजस्थान के एक बैंक मैनेजर की हत्या कर दी है। बता दें कि बैंक मैनेजर विजय कुमार हनुमानगढ़ जिले के नोहर थाना क्षेत्र के भगवान गांव के रहने वाले थे। आतंकियों ने बैंक में घुसकर उन्हें गोलियों से भून दिया। विजय कुमार कुलगाम जिले के अरेह मोहनपोरा स्थित एलाकी देहाती बैंक में मैनेजर थे। हमले के तुरंत बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना और अर्द्ध सैनिक बल की एक संयुक्त टीम ने आतंकियों का पता लगाने के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी। आतंकियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। विजय कुमार की 6 महीने पहले ही शादी हुई थी। इधर, विजय कुमार की मौत के बाद सीएम अशोक गहलोत ने भी ट्वीट कर शोक जताया है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।