जल के लिए जीवन संकट में डाल रही महिलाएं, कुएं में उतर कर पानी भरने को हैं मजबूर; देखें वीडियो
(India) प्यास बहुत बड़ी चीज है... मध्यप्रदेश के डिंडोरी घुसिया गांव में यह बात सच साबित हो गई। लोगों को अपनी प्यास बुझाने के लिए सूखे कुएं में उतरना पड़ रहा है। तस्वीरों से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां पानी की किल्लत से स्थिति काफी भयानक हो चुकी है। सबसे गंभीर बात यह है कि महिलाएं जान हथेली पर रखकर गहरे सूखे कुएं के अंदर उतर रही हैं और बचे-खुचे पानी को जमा कर अपनी प्यास बुझा रही हैं। आगे वीडियो में समझिए इन ग्रामीणों की मुश्किलें...

53 सेकेंड के इस वीडियो में नजर आ रहा है कि दो महिलाएं हाथ में बर्तन लिए कुएं के अंदर उतरती हैं और फिर पानी लेकर ऊपर आती हैं। यह महिलाएं कुएं की दीवार पकड़ कर उसके अंदर जाती हैं और फिर उसी रास्ते से वो बाहर आती हैं। इस काम में इतना खतरा है कि अगर महिला से जरा भी चूक हो जाती है तो उनकी जान तक जा सकती है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।