राजस्थान काॅन्स्टेबल पुलिस भर्ती परीक्षा 2021: 14 मई को दूसरी पारी की रद्द हुई परीक्षा 22 जून को होगी, जानें शेड्यूल
(India) राजस्थान काॅन्स्टेबल भर्ती, 2021 की 14 मई 2022 को दूसरी पारी में आयोजित रद्द हुई लिखित परीक्षा 22 जून को पुन: आयोजित की जाएगी। पुलिस मुख्यालय जयपुर ने परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। अधिक जानकारी के लिए पुलिस मुख्यालय के वेबसाइट देख सकते हैं। दरअसल,14 मई को दिवाकर पब्लिक स्कूल से ही कॉन्स्टेबल पेपर लीक हुआ था। जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने 14 मई को आयोजित होने वाले पेपर को रद्द कर दिया था। वहीं इस पूरे मामले में अब तक 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। राज्य सरकार दिवाकर पब्लिक स्कूल की मान्यता भी रद्द कर ही है। पूरे मामले की जांच एसओजी कर रही है। करीब 3 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

पेपर लीक की वजह से रद्द कर दी थी परीक्षा

दरअसल, 14 मई को 4588 पदों के लिए कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन था। जयपुर के झोटवाड़ा के दिवाकर पब्लिक स्कूल में समय से पहले ही पेपर को खोल दिया गया था। इसके बाद स्कूल से ही पेपर आउट हो गया। जिसके कुछ हिंदर ने सोशल मीडिया पर पेपर वायरल हो गया। छात्रों ने जब इस पूरे मामले पर विरोध किया और सोशल मीडिया के वायरल पेपर की जांच हुई। तो पुलिस प्रशासन ने 14 मई के पेपर को रद्द कर दिया था।

पूर्व जारी दिशा-निर्देशों का करना होगा पालन

कांस्टेबल परीक्षा को लेकर जारी राजस्थान पुलिस के निर्देशों के अनुसार, लिखित परीक्षा के दिन सभी अभ्यर्थियों के दोनों अंगूठों का उपयोग उपस्थिति एवं पहचान के लिए बॉयोमेट्रिक थम्ब इंप्रेशन आदि में किया जाएगा। इसलिए सभी अभ्यर्थी अपने दोनों हाथों के अंगूठों को साफ रखें। अंगूठे पर स्याही, मेहंदी आदि न लगी हो अभ्यर्थी अभ्यर्थी को परीक्षा में बैठने से रोका जा सकता है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।