राज्यसभा चुनाव के रण में कांग्रेस ने अपने विधायकों के साथ ही समर्थित विधायकों की उदयपुर में बाड़ेबंदी कर दी है...जयपुर से बस के जरिए कई विधायकों को उदयपुर भेजा गया..जबकि कुछ विधायक अपने वाहनों के जरिए उदयपुर पहुंचे। अब ये विधायक 9 जून तक उदयपुर में रहेंगे...उसके बाद 10 जून को जयपुर पहुंचकर विधानसभा में राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान करेंगे। वहीं कई बसपा, बीटीपी और निर्दलीय विधायकों का इंतजार है।
प्रदेश में राज्य सभा चुनाव के चलते राजनीतिक हलचल तेज है। कांग्रेस अपने विधायकों की बाड़ेबंदी में लगी है। तो इसी भी बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए पांचों विधायकों के तेवर सख्त नजर आ रहे हैं। पांचों विधायक गुरुवार को तिजारा विधायक संदीप यादव के घर पर जुटे। इस दौरान विधायकों ने आगे की रणनीति को लेकर मीटिंग की। उसके बाद विधायक सरिस्का पहुंचे सरिस्का में सफाई का आनंद लिया। इस दौरान उनको बाघ एसटी21 व एसटी7 की साइटिंग हुई। कल शाम को ही वापस जयपुर रवाना हुए...।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।