यूपी ने कोविड महामारी से जंग के साथ-साथ निवेश का माहौल बनाने की बड़ी पहल की है..... यूपी तीसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन किया जा रहा है.... प्रधानमंत्री मोदी ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में यूपी इन्वेस्टर्स समिट की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का उद्घाटन किया.... उन्होंने प्रदर्शन का अवलोकन किया... सेरेमनी में देश के बड़े उद्योगपति भी हिस्सा ले रहे हैं.उत्तर प्रदेश में निवेश बढ़ाने के लिए योगी सरकार की तरफ से आयोजित की जाने वाली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के मुख्य अतिथि के तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को लखनऊ पहुंचेंगे. लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में हिस्सा लेने के साथ ही वह कानपुर के परौख गांव भी जाएंगे, जहां राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहले से ही मौजूद रहेंगे. वहां जनसभा को संबोधित करने के साथ ही प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश को कई सौगातें देंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10:00 बजे लखनऊ के चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पर विशेष विमान के जरिए पहुंचेंगे, जहां पर उनकी अगवानी उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।