जम्मू कश्मीर में हालात बिगड़ते दिख रहे हैं.आतंकियों की ओर से की जा रही टारगेट किलिंग के खिलाफ आज कश्मीरी पंडितों ने सामूहिक पलायन की बात कही है.बीते 26 दिन में 10 लोगों की हत्या आतंकी कर चुके हैं.जम्मू कश्मीर में हत्याओं से दूसरे प्रदेशों से वहां जाकर काम करने वाले लोग घबरा गए हैं. लोग अब घाटी छोड़कर जा रहे हैं.दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में 48 घंटे के भीतर हुई दूसरे हिंदू मुलाजिम की हत्या के बाद कश्मीरी पंडितों ने घाटी में सभी जगहों पर प्रदर्शन स्थगित कर दिया है.साथ ही शुक्रवार को जम्मू की ओर सामूहिक पलायन करने का फैसला लिया है.उन्होंने सभी साथियों से क़ाजीगुंड में नवयुग टनल के पास एकत्रित होने को कहा है.अब तक 1800 कश्मीरी पंडितों समेत तीन हजार से अधिक सरकारी मुलाजिम घाटी छोड़ चुके हैं.श्रीनगर के इंदिरा नगर इलाके में वीरवार को लगातार दूसरे दिन भी सख्त पाबंदियां रहीं। जहां-जहां कश्मीरी पंडित रहते हैं वहां मोहल्लों के बाहर पुलिस और अर्र्धसैनिक बलों की भारी तैनाती है। किसी को भी बाहर निकलने की अनुमति नहीं है।कश्मीर में हो रही हिंदुओं की हत्या को लेकर शिवसेना नेता संजय राउत ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है... उन्होंने कहा कि आज कश्मीर में वही हालात पैदा हो गए हैं जो 1990 के दशक में थे..... शिवसेना नेता ने कहा कि भाजपा ने कश्मीरी पंडितों की घाटी में वापसी की बात की थी और उसी के तहत हिंदुत्व के नाम पर वोट हासिल किए थे... जिसका अब कश्मीर की जनता को कोई फायदा होता नहीं दिखाई दे रहा है
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।