साइबर ठगों के निशाने पर गहलोत के मंत्री गोविंदराम मेघवाल, फर्जी व्हाट्सएप प्रोफाइल बनाकर मांगे रुपये, जानें मामला
(India) राजस्थान में ब्यूरोक्रेसी के बाद गहलोत के मंत्री साइबर ठगों के निशाने पर है। ARD मंत्री गोविंद राम मेघवाल के नाम से साइबर ठगों ने रुपये और गिफ्ट की मांग की है। सचिवालय कर्मचारियों के पास इस तरह के कॉल और मैसेज आने पर उन्होंने इसकी शिकायत की। सूचना के बाद मंत्री गोविंद राम मेघवाल ने साइबर थाने में मामला दर्ज करवाकर आम जनता को इस तरह मैसेज से सतर्क रहने और पुलिस को सूचना देने की अपील की है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले मुख्य सचिव ऊषा शर्मा के नाम से भी सचिवालय कर्मचारियों को मैसेज आए थे। साइबर ठग व्हाट्सएप प्रोफाइल पर मंत्री गोविन्द राम मेघवाल की फोटो लगाकर सचिवालय कर्मचारियों सहित अन्य लोगों के पास मैसेज भेज रहे हैं।

इस तरह की डिमांड आने पर जब मंत्री मेघवाल से शिकायत की गई तो मामले को गंभीरता से लेते हुए उनकी ओर से साइबर थाने में FIR दर्ज कराई गई है। मंत्री गोविंद राम मेघवाल ने कहा है कि मेरी फोटो लगाकर फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर ठग लोगों के पास कॉल और मैसेज कर रहे हैं। एमेज़ॉन के माध्यम से गिफ्ट और पैसे की भी मांग की जा रही है। सभी से अपील करता हूं कि किसी के बहकावे में नहीं आएं और यदि मेरे नाम पर कोई कॉल या मैसेज आए और पैसों की मांग की जाए तो इसकी सूचना नजदीकी पुलिस थाने या साइबर सेल में तुरंत करें।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।