Video: साउथ इंडिया में पड़ रही ऐसी गर्मी कि स्कूटी की सीट पर युवक ने बना दिया डोसा
(India) सोशल मीडिया पर आजकल अजब-गजब तरीके की फूड मेकिंग वीडियो वायरल रहती है। कभी फैंटा मैगी तो कभी कुछ आइटम बनाते हुए लोग नजर आ जाते हैं। अब एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक ने कमाल ही कर दिया। जी, हां उस युवक ने अपने स्कूटर की सीट पर ही डोसा बनाकर दिखा दिया। युवक ने यह कारनामा तेलंगाना की 40 डिग्री गर्मी में करके दिखाया है जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

स्कूटर की सीट पर डोसा मेकिंग की इस वीडियो को स्ट्रीट फूड ऑफ भाग्यनगर के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स स्कूटर की सीट पर पहले डोसा बनाते हुए दिख रहा है। खास बात है कि जब वह डोसा बनाने के लिए सीट पर पेस्ट डालता है, तब देखकर नहीं लगता है कि यह बन जाएगा, लेकिन कुछ ही सेकेंड बाद आप देख सकते हैं कि डोसा काफी हद सिक जाता है जिसे वो करछी से हटाता हुआ भी नजर आ रहा है।

डोसा मेकिंग की इस वीडियो को काफी तादाद में लोग देख चुके हैं। पांच लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है। काफी संख्या में लोगों ने वीडियो पर कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। अगर आप भी स्कूटर की सीट पर डोसा मेकिंग देखना चाहते हैं तो नीचे दिए इंस्टाग्राम लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।