Video: एम्यूजमेंट पार्क में अचानक चलता-चलता बंद हो गया झूला, हवा में उल्टे-सीधे फंसे लोग
(India) अमेरिका के पेंसिलवेनिया में कुछ ऐसा हो गया जिसे सोचकर भी आपकी रूह कांप जाएगी। जी, हां एक एम्यूजमेंट पार्के में लगे ऊपर से नीचे ले जाने वाले झूाला अचानक बीच हवा में रुक गया। इस वजह से उसमें सवार सभी लोग उल्टी-सीधी पोजिशन पर बैठने को मजबूर हो गए। वहीं बचाने के लिए लोगों का चीखना चिल्लाना भी जारी रहा। थोड़ी देर बाद सभी लोगों का रेस्क्यू कराया गया और कई लोगों तो फर्स्ट एड भी दिलाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, मामला पेंसिलवेनिया का है। एक यूएस के मीडिया पोर्टल ने इस वीडियो को शेयर किया है। वीडियो में आप देश सकते हैं कि झूला झूलने गए लोग, झूले पर ही अटक गए हैं। दरअसल जिस झूले पर लोग बैठे हैं, वह एक बार पूरा नीचे और फिर पूरा ऊपर तक जाता है, इससे आधा लोग सीधे तो आधे लोग उल्टे हो जाते हैं। अब ऐसी ही हालत में फंसना तो सच में ही मुश्किल खड़ी हो जाने वाली बात है।

सभी लोगों का रेस्क्यू करने के बाद जिनती हालत थोड़ी ज्यादा खराब हो गई, उन्हें फर्स्ट एड मुहैया कराया गया। दूसरी ओर, ऐसा क्यों हुआ यानी अचानक झूला कैसे बंद हुआ, इसका अभी तक कोई जवाब नहीं है। हालांकि, फिलहाल के लिए झूले को बंद कर दिया गया है और घटना की जांच की जा रही है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।