OMG: इस बिल्ली ने कर लिया ग्रेजुएशन ! यूनिवर्सिटी के हर लेक्चर में शामिल रहने का दावा
(India) सोशल मीडिया पर एक बिल्ली ट्रेंडिंग में बनी हुई है। इसकी वजह से बिल्ली की पढ़ाई। जी, हां बिल्ली की जो फोटो वायरल हो रही हैं, उसमें वो ग्रेजुएशन के बाद सेरेमनी की ड्रेस में नजर आ रही है। ग्रेजुएट होने वाली उसकी मालकिन का दावा है कि बिल्ली ने यूनिवर्सिटी के सभी लेक्चर मेरे साथ ऑनलाइन अटेंड किए हैं। इसलिए बिल्ली भी ग्रेजुएशन की पूरी हकदार है। इसी वजह से लड़की ने खुद भी डिग्री की खुशी मनाई और बिल्ली को भी ऐसे ही तैयार किया।

बिल्ली को पालने वाली ऑनर जिसका नाम फ्रेनी है, उसने अपनी और बिल्ली की तस्वीरे अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं। फ्रेनी ने फोटो शेयर करते हुए लिखा कि हां, मेरी बिल्ली ने मेरे साथ हर एक जूम लेक्चर अटेंड किया है। इसलिए हम दोनों इस यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सस से ग्रेजुएट माने जाएंगे। हालांकि, फ्रेनी ने ये सभी बातें मजाक में कही हैं।

दूसरी ओर बिल्ली की ऐसी ड्रेस में फोटो देखने के बाद लोग उसकी क्यूटनेस पर फिदा हो गए हैं। साथ ही यूजर्स इस मामले में गजब रिएक्शंस भी दे रहे हैं। काफी लोगों ने बिल्ली को ग्रेजुएट होने की मजाक में बधाई भी दी हैं। तो कुछ लोग फ्रेनी को भी बधाई देते नजर आ रहे हैं। अगर आप भी क्यूट कैट की फोटो देखना चाहते हैं तो नीचे दिए इंस्टाग्राम लिंक पर जाकर देख सकते हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।