इंसानियत का चमत्कार: सड़क पर मौत से पहले आखिरी सासें गिन रहा था कुत्ता, इस शख्स ने दी नई जिंदगी
(India) सड़क पर पड़े अपनी मौत से पहले अंतिम सासें गिन रहे कुत्ते को एक शख्स ने नई जिंदगी लौटा दी। दरअसल सड़क पर पड़ा कुत्ता करीब-करीब मरने जैसी कंडीशन में था। अचानक इस रहम दिल शख्स ने आकर ना सिर्फ कुत्ते की परेशानी को समझा बल्कि जितना हो पाया, उतना मौके पर ट्रीटमेंट देकर उसकी जान बचा ली। शख्स ने कुत्ते की जान बचाने के लिए उसे सीपीआर ट्रीटमेंट दिया। थोड़ी देर दिल के पास प्रेशर देने से धड़कन वापस आ गई और कुत्ते की जिंदगी बच गई।

सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रही है, जिसमें वो शख्स कुत्ते की जान बचाता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो को लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक कुत्ता बिल्कुल अचेत अवस्था में सड़क पर पड़ा हुआ है। इसी दौरान वह शख्स कुत्ते को सीपीआर देते हुए सीने की ओर हाथ से प्रेशर देता है। ऐसा कुछ बार करने के बाद आखिरकार कुत्ते की सांस वापस आ जाती है और वह सांस लेने लग जाता है।

वीडियो को देखकर आप यही कहेंगे कि इंसानियत सबसे बड़ी चीज है। इस वीडियो को एक आईएएस ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। वीडियो को काफी तादाद में लोग देख चुके हैं। काफी लोग वीडियो को रीट्वीट और लाइक भी कर रहे हैं। काफी लोग वीडियो को रिएक्शंस के साथ शेयर भी कर रहे हैं। अगर आप भी इस वीडियो को देखना चाहते हैं तो नीचे दिए इंस्टाग्राम लिंक से क्लिक कर देख सकते हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।