LPG Price 1 June: सस्ता हो गया एलपीजी सिलेंडर, आज से 135 रुपये कम हो गए दाम
(India) LPG Price 1 June 2022: एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी हो गए हैं। आज इंडेन का सिलेंडर 135 रुपये सस्ता हो गया है। पेट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल ने कॉमर्शियल सिलेंडर के रेट में यह कटौती की है, जबकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ताओं को कोई राहत नहीं मिली है। 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर न सस्ता हुआ है और न ही महंगा। यह अब भी 19 मई वाले रेट से ही मिल रहा है।

बता दें मई में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के उपभोक्ताओं को दो बार झटका लगा था। घरेलू सिलेंडर (LPG Cylinder Price Today) के रेट महीने में पहली बार 7 मई को 50 रुपये बढ़ाए गए थे और 19 मई को भी घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में वृद्धि की गई ।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।