पीएम मोदी आज दिल्ली में 'आइकॉनिक वीक' का करेंगे उद्घाटन
(India) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वित्त और कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालयों के 'आइकॉनिक वीक' समारोह का उद्घाटन करेंगे. पीएम मोदी आज नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन (Vigyan Bhawan) में वित्त और कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालयों के प्रतिष्ठित सप्ताह समारोह का उद्घाटन करेंगे. वित्त और कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय 6 से 11 जून तक आज़ादी का अमृत महोत्सव (Azadi Ka Amrit Mahotsav) के तहत 'आइकॉनिक वीक' का आयोजन कर रहा है.

इसके साथ ही पीएम मोदी क्रेडिट-लिंक्ड सरकारी योजनाओं के लिए राष्ट्रीय पोर्टल- 'जन समर्थ' पोर्टल लॉन्च करेंगे.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।