पैगंबर मोहम्‍मद पर अपमानजनक टिप्‍पणी के लिए बीजेपी ने प्रवक्‍ता नूपुर शर्मा के खिलाफ की कार्रवाई
(India) बीजेपी की राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने एक टीवी डिबेट के दौरान पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। दिल्ली बीजेपी के मीडिया प्रमुख और प्रवक्ता नवीन कुमार ने एक समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक ट्वीट किया था। नूपुर शर्मा के बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनका जोरदार विरोध किया गया। उनकी गिरफ्तारी के लिए ऑनलाइन अभियान चलाया गया। साथ ही उनके खिलाफ केस भी दर्ज कराया गया। नूपुर शर्मा ने सस्पेंशन के बाद कहा कि शब्द बिना शर्त वापस लेती हूं। जिंदल ने कहा कि मकसद धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।