Multibagger Penny Stock: 25 पैसे के शेयर ने एक लाख को बना दिया करीब 2 करोड़, अभी भी दे रहा बंपर रिटर्न
(India) Multibagger Penny Stock: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच कुछ पेनी स्टॉक्स का प्रदर्शन बहुत ही बढ़िया है। जोखिम भरे इन छोटे शेयरों ने बड़ा रिटर्न दिया है। पिछले एक महीने में 5 रुपये से कम दो शेयरों ने इतनी तगड़ी छलांग लगाया कि सीधे 9 रुपये के पार पहुंच गए। हम बात कर रहे हैं जेनिथ बिरला और राज रेयॉन की। इन दो स्टॉक्स ने एक महीने में क्रमश: 163.77 फीसद और 116.47 फीसद का बंपर रिटर्न दिया है।

स्टॉक ऑफ द मंथ जेनिथ बिड़ला

जेनिथ बिड़ला स्टॉक ने निफ्टी स्मॉलकैप 100 (जिसने 40.62% का रिटर्न दिया) की तुलना में 1554.55% का 3 साल का रिटर्न दिया। वहीं, निफ्टी मेटल स्टॉक ने निवेशकों को 3 साल की अवधि में 83.86% रिटर्न दिया, जबकि जेनिथ बिड़ला ने 1554.55% रिटर्न दिया। अगर एक हफ्ते का इसका प्रदशर्न देखें तो इस स्टॉक ने 25.52 फीसद का रिटर्न दिया है। वहीं 3 महीने में 727.27 फीसद और एक साल में 770 पर्सेंट। इसका 52 हफ्ते का हाई 9.10 रुपये और लो 80 पैसे है।

एक महीने में राज रेयॉन 116.47 फीसद उछला

अगर टेक्सटाइल सेक्टर के स्टॉक राज रेयॉन की बात करें तो इस स्टॉक ने एक हफ्ते में 8.88 फीसद की बढ़त हासिल की है। जबकि एक महीने में ही इसने अपने निवेशकों का पैसा दोगुने से अधिक कर दिया है। एक महीने में यह 116.47 फीसद उछला है। अगर एक साल के इसके प्रदर्शन पर नजर डालें तो राज रेयॉन ने 3580 फीसद की छलांग लगाई है ।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।