दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन के करीबियों के यहां छापेमारी में मिली 2.82 करोड़ की नकदी, सोने के सिक्के भी बरामद
(India) दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार को कोलकाता की कंपनी से संबंधित हवाला लेनदेन के मामले में सत्येंद्र कुमार जैन, पूनम जैन और उनके सहयोगियों व अन्य व्यक्तियों के घरों में छापेमारी की थी. इस दौरान ईडी को 2.82 करोड़ रुपये की नकद राशि और 1.80 किलोग्राम वजन के 133 सोने के सिक्के मिले हैं. मिली जानकारी के अनुसार छापेमारी में राम प्रकाश ज्वैलर्स से 2.23 करोड़ रुपये मिले हैं. वहीं जीएस मथारू से 20 लाख रुपये और वैभव जैन से 133 सोने के सिक्के बरामद हुए हैं.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।