हिंसा के बाद कानपुर की डीएम नेहा शर्मा को हटाया, लखनऊ-गोरखपुर समेत 9 जिलों के DM बदले
(India) यूपी सरकार ने मंगलवार शाम को 21 IAS का तबादला किया है। इसमें लखनऊ-गोरखपुर समेत 9 जिलों के डीएम बदले गए हैं। कानपुर में हुई हिंसा के बाद वहां की डीएम नेहा शर्मा को भी हटा दिया गया है। उन्हें स्थानीय निकाय का निदेशक बनाया गया है।

उनकी जगह विशाख जी. को कानपुर नगर का नया डीएम बनाया गया है। नेहा शर्मा से पहले विशाख जी. ही कानपुर के डीएम थे। अभी वो विशेष सचिव मुख्यमंत्री के पद पर कार्यरत थे। इसके अलावा लखनऊ के डीएम अभिषेक प्रकाश को भी हटाया गया है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।