4 राज्यों में हुए राज्यसभा चुनाव के नतीजे, बड़े चेहरों को हार का सामना करना पड़ा
(India) 4 राज्यों में हुए राज्यसभा चुनाव के नतीजे सभी के सामने हैं. इन चुनाव में क्रॉस वोटिंग जमकर हुई, जिसकी वजह से बड़े चेहरों को हार का सामना करना पड़ा. चाहे वो कांग्रेस के अजय माकन हों या फिर बीजेपी के सपोर्ट पर चुनाव लड़े सुभाष चंद्रा. इस चुनाव को जीतने के लिए सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी. विधायकों की बाड़ेबंदी से लेकर रिजॉर्ट पॉलिटिक्स चरम पर रही.

राजस्थान, हरियाणा, महाराष्ट्र और कर्नाटक के लिए हुए राज्यसभा को चुनावों में सभी पार्टियों ने अपना जोर दिखाया लेकिन कहीं हार तो कहीं जीत ने मामला संतुलित रखा. इस दौरान क्रॉस वोटिंग ने कई जगहों पर खेल बिगाड़ दिया जिसकी वजह से विधायक को सस्पेंड करने तक की नौबत आ गई.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।