Bitcoin Crash: Cryptocurrency में भी बड़ी गिरावट, ऑलटाइम हाई से 60 फीसदी नीचे गिरा Bitcoin
(India) नियाभर के शेयर बाजार में ही निवेशक इन दिनों बिकवाली नहीं कर रहे हैं. बल्कि क्रिप्टो मार्केट ( Crypto Market) में भी निवेशकों ( Investors) की बिकवाली के चलते इन दिनों लगातार गिरावट देखी जा रही है. बिट्कॉइन में सोमवार को 7 फीसदी की बड़ी गिरावट देखने को मिली है. बिट्कॉइन (Bitcoin) अपने 18 महीने के निचले लेवल 25,600 डॉलर के लेवल पर जा लुढ़का है. नवंबर 2021 में बिट्कॉइन ने 68,000 डॉलर के लेवल को छूआ था. इन स्तरों से 60 फीसदी भाव गिर चुका है.

क्यों गिरा बिट्कॉइन
दरअसल अमेरिका में महंगाई दर ( Inflation Rate) के आंकड़ों में तेज उछाल आया है. जिसके चलते अमेरिकी फेडरल रिजर्व ( US Federal Reserve) द्वारा ब्याज दरें महंगा किए जाने की संभावना जताई जा रही है. यही वजह है कि दुनियाभर के शेयर बाजारों से लेकर क्रिप्टकरेंसी ( Cryptocurrency) में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली रही है

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।