(India)
रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। सरकार अगले डेढ़ साल में बंपर नौकरियां देने जा रही है। इस दौरान सरकार की दस लाख लोगों को भर्ती करने की योजना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने खुद यह घोषणा की है। मोदी ने कहा कि उन्होंने सभी विभागों और मंत्रालयों में रिक्त पड़े पदों की समीक्षा करने के बाद अगले डेढ़ साल में 10 लाख लोगों की भर्ती करने का निर्देश दिया है। उन्हें मिशन मोड में यह भर्तियां करने को कहा गया है। पिछले कई साल से सरकारी पदों पर भर्तियां नहीं हो रही हैं। सूत्रों के मुताबिक सरकारी विभागों में लाखों पद खाली पड़े हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।