नेशनल हेराल्ड केस में आज राहुल गांधी से ED अफसर ने पहले राउंड में 4 घंटे से भी ज्यादा समय तक पूछताछ
(India) नेशनल हेराल्ड केस में आज राहुल गांधी से ED अफसर ने पहले राउंड में 4 घंटे से भी ज्यादा समय तक पूछताछ की। इसके बाद राहुल लंच ब्रेक में ED ऑफिस से निकले और तुगलक रोड स्थित अपने बंगले पहुंचे। लंच के बाद वे फिर एजेंसी के दफ्तर पहुंच गए हैं।

सोमवार को पूछताछ के बाद लंच ब्रेक में राहुल बाहर आए थे और अपनी मां सोनिया गांधी से मिलने सर गंगाराम हॉस्पिटल पहुंचे थे। इससे पहले दूसरे दिन राहुल गांधी कार से जांच एजेंसी के ऑफिस पहुंचे। उनके साथ प्रियंका गांधी भी थीं। राहुल को छोड़ने के बाद प्रियंका वहां से चली गईं। दोनों दिन कांग्रेस कार्यालय के बाहर हुए हंगामे के कारण वहां धारा 144 लागू कर दी है।

राहुल के साथ पैदल मार्च करके जा रहे कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला को घसीटकर पुलिस ने वैन में बैठा लिया। मार्च में शामिल अन्य नेताओं को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। सुरजेवाला ने आरोप लगाया है कि प्रदर्शन के दौरान उन्हें चोट आई है। पी चिदंबरम को भी पसली में चोट आई है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।